पांडू: मुंबई के खटाल में काम कर रहे 13 लाख के इनामी माओवादी को पुलिस ने दबोचा
Pandu, Palamu | Nov 7, 2026 झारखंड और बिहार में लंबे समय तक पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना रहा 13 लाख रुपये का इनामी कुख्यात माओवादी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दरअसल, 27 मई 2025 को पलामू के पांडु और हुसैनाबाद के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान संजय यादव बच निकलने में सफल रहा था।