प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड की भव्य ग्रैंड रिहर्सल संपन्न हुई
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में 26 अप्रैल को होने वाली 'दीक्षांत परेड' की ग्रैंड रिहर्सल शुक्रवार सुबह 10 बजे संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और प्रशिक्षु आरक्षियों के अनुशासन की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी को कर्तव्य निष्ठा एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई।