दतिया नगर: अनामय आश्रम विवाद राष्ट्रपति तक पहुंचा, मौनी बाबा की शिकायत पर मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश
दतिया शहर के सिविल लाइन रोड स्थित अनामय आश्रम से जुड़ा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। महंत मोहनगोपाल मौनी बाबा द्वारा राष्ट्रपति के नाम भेजी गई शिकायत पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव अशोक कुमार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है।