रामगढ़: नौगांवा क्षेत्र में हरियाणा की विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
Ramgarh, Alwar | Aug 21, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत रघुनाथगढ़ कॉलोनी में गुरुवार को हरियाणा की 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के हरियाणा के मायके पक्ष ने हरियाणा के ही पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या की साजिश रचने और गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।