रतनगढ़: राजलदेसर के सरकारी अस्पताल में बारिश का पानी घुसा, विधायक गोदारा ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
राजलदेसर में गुरुवार सुबह आई बारिश के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण बारिश का पानी अस्पताल के वार्डो में चला गया। आज विधायक पूसाराम गोदारा ने अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाएंगे।