घाटमपुर: तिलसड़ा में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में ग्राम प्रधान समेत 50 महिलाओं ने किया प्रदर्शन और घेराव
घाटमपुर के तिलसड़ा गांव में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में ग्राम प्रधान समेत 50 महिलाओं ने घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से एसडीएम से शिकायत करने की सलाह दी,जिसके बाद सभी एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कुछ शरारती तत्व महिलाओं को भड़का रहे हैं जांच की जा रही है।