बिजौलियां में नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक विरोधी अभियान के दौरान कपड़े की थैलियों को भी जब्त किए जाने से व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बिजोलिया उपखंड अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध का पालन करते हु