पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही युवती के साथ अश्लील हरकतें कर की गई छेड़छाड़, पुलिस से की गई शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पुत्री खेत से घर बापस लौट रही थी। आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले मे पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।