पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर लगे नल पर हाथ धोने गई महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का हुआ प्रयास
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि शाहजहांपुर के रहने वाली उसकी मौसी की लड़की उसके घर आई हुई थी। घर के बाहर स्थित महिला नल पर हाथ पैर धोने गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पडोस के हीं युवक ने महिला को बुरी नीयत से दबोचकर अश्लील हरकतें की और उसके बाद मुह दबाकर उसको खीचकर लेजाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।