सीतापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: विभिन्न थानों की टीमों ने 7 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी की साइकिलें बरामद
सीतापुर :जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा कड़े निर्देश दिए गए। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
#sitapur #MissionShakti #CrimeNews #SitapurPolice #UttarPradeshPolice