खोदावंदपुर: खोदावंंदपुर में 44 डिग्री तापमान के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव
44 डिग्री टेम्प्रेचर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। DM श्रीकांत शास्त्री ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावनाओं को देखते हुए BNSS की धारा-163 के तहत जारी किया गया