संभल: संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को वितरित किए गए जरूरी नंबर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को जागृत किया गया साथ ही उनको पंपलेट देकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।