Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में किया पौधारोपण मूक पक्षियों के लिए पानी के बांधे परिंडे धौलपुर, 5 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणएवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव की अध्यक्षता में जागृति समिति के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जीव दया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया साथ ही छायादार स्थानों पर मूक पक्षियों के लिए पानी के परिंदे बांधे गए। इस पावन अवसर पर सचिव ने उपस्थित जनों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने, भू-क्षरण रोकने तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए तथा उनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बताया गया कि गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण अनेक पक्षियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सचिव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपने घर की छत, आंगन या बालकनी में कम से कम एक परिंदा जरूर लगाए और अपने बच्चों को भी इस सेवा से जोड़ें, ताकि आने वाली पीढ़ी में जीवों के प्रति दया भाव जाग्रत हो। जागृति समिति के सदस्यगणों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई तथा जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए, जल का संरक्षण करे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करे तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर जाग्रति समिति के संरक्षक दयाकांत सक्सैना, पूर्व संरपच मागरोल कमल पहाड़िया, समाजसेवी नंदकिशोर शुक्ला, पीताम्बरा भक्तमंडल के मुकेश सक्सैना, गोपाल परमार, राजीव सक्सैना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

पाइपलाइन, डिग्गीया तथा पम्प हाऊस के शेष रहे कार्यो को पूर्ण किया जाना करें सुनिश्चित-संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
धौलपुर, 5 जून। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं और बजट घोषणाएं केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर इनका प्रभाव दिखे। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में भूमि आवंटन का कार्य लम्बित नहीं रहे। तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर भूमि का चिन्हीकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। चम्बल लिफ्ट परियोजना के तहत कराए जा रहे पाइपलाइन एवं डिग्गीया तथा पम्प हाउस के शेष रहे कार्यो को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत लगाए जाने वाले पौधे जीवित रहने चाहिए। इसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी पौधों की देखभाल किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हैण्डपम्पों का सर्वे कर खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के आवेदनों को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली के झुके हुए खंभो एवं झूलते हुए तारों का दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने जनगणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनगणना का कार्यो को गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के मौसम को देखते हुए समस्त सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में आवश्यक दवाईयों के साथ समस्त व्यवस्थाएं रखा जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए त्वरित रूप से सेवाएं प्रदान करें।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने जिले में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करें। फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन को योजनाओं का लाभ सरल, त्वरित और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने संभागीय आयुक्त को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, डीएफओ वी चेतन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पाइपलाइन, डिग्गीया तथा पम्प हाऊस के शेष रहे कार्यो को पूर्ण किया जाना करें सुनिश्चित-संभागीय आयुक्त संभागीय आयुक्त ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश धौलपुर, 5 जून। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं और बजट घोषणाएं केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर इनका प्रभाव दिखे। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में भूमि आवंटन का कार्य लम्बित नहीं रहे। तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर भूमि का चिन्हीकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। चम्बल लिफ्ट परियोजना के तहत कराए जा रहे पाइपलाइन एवं डिग्गीया तथा पम्प हाउस के शेष रहे कार्यो को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत लगाए जाने वाले पौधे जीवित रहने चाहिए। इसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी पौधों की देखभाल किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हैण्डपम्पों का सर्वे कर खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के आवेदनों को शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली के झुके हुए खंभो एवं झूलते हुए तारों का दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने जनगणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनगणना का कार्यो को गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के मौसम को देखते हुए समस्त सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में आवश्यक दवाईयों के साथ समस्त व्यवस्थाएं रखा जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए त्वरित रूप से सेवाएं प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने जिले में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करें। फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन को योजनाओं का लाभ सरल, त्वरित और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने संभागीय आयुक्त को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, डीएफओ वी चेतन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 5, 2026

जनगणना-2027 के कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर
धौलपुर, 5 जून। जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न जनगणना गतिविधियों एवं मकान सूचीकरण कार्य का उप जिला जनगणना अधिकारी राजेश कुमार एवं जिला समन्वयक बृजेश शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति, अभिलेखों के संधारण, प्रपत्रों के सत्यापन तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य निष्पादन की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया।
उप जिला जनगणना अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करें।
जिला समन्वयक ने कहा कि जनगणना कार्य में गुणवत्ता सर्वाेपरि है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रपत्रों एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से संवाद कर क्षेत्रीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अभिलेखों एवं प्रपत्रों की जांच कर कार्य प्रगति का मूल्यांकन भी किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि देश के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त सूचनाएं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं लक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए सभी कार्मिक समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस राष्ट्रीय दायित्व को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्ज क्षेत्रों में कार्यशाला आयोजित करके सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को गुणवत्तापूर्ण डाटा फीड करने के निर्देश दिये।

जनगणना-2027 के कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर धौलपुर, 5 जून। जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न जनगणना गतिविधियों एवं मकान सूचीकरण कार्य का उप जिला जनगणना अधिकारी राजेश कुमार एवं जिला समन्वयक बृजेश शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति, अभिलेखों के संधारण, प्रपत्रों के सत्यापन तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य निष्पादन की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। उप जिला जनगणना अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करें। जिला समन्वयक ने कहा कि जनगणना कार्य में गुणवत्ता सर्वाेपरि है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रपत्रों एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से संवाद कर क्षेत्रीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अभिलेखों एवं प्रपत्रों की जांच कर कार्य प्रगति का मूल्यांकन भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि देश के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त सूचनाएं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं लक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए सभी कार्मिक समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस राष्ट्रीय दायित्व को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्ज क्षेत्रों में कार्यशाला आयोजित करके सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को गुणवत्तापूर्ण डाटा फीड करने के निर्देश दिये।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने किया पौधारोपण
एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन का दिया संदेश
धौलपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिला कलक्टर ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी अहम योगदान देते हैं। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगीकरण तथा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता एवं जनभागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना है ताकि वह विकसित होकर एक सशक्त वृक्ष बन सके।
जिला कलक्टर ने कहा कि आज विश्व भर में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियां चिंता का विषय बनी हुई हैं। इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रकृति के संरक्षण और वृक्षारोपण के माध्यम से ही संभव है। वृक्षों की संख्या बढ़ाकर हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना समय की मांग है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इस दिशा में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने किया पौधारोपण एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन का दिया संदेश धौलपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला कलक्टर ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी अहम योगदान देते हैं। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगीकरण तथा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता एवं जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना है ताकि वह विकसित होकर एक सशक्त वृक्ष बन सके। जिला कलक्टर ने कहा कि आज विश्व भर में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियां चिंता का विषय बनी हुई हैं। इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रकृति के संरक्षण और वृक्षारोपण के माध्यम से ही संभव है। वृक्षों की संख्या बढ़ाकर हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना समय की मांग है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इस दिशा में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 5, 2026

पर्यावरण बचाएं, भविष्य सजायें:: पदमा झा
 धौलपुर:: भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार एवं अभिरुचि शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को बाड़ा हेदरशाह स्कूल में लगभग 90 छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध, पोस्टर एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, कक्षा 6 से 12 की छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बना कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया, इस अवसर प्रधानाचार्य नरेश जैन ने प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रा एवं नागरिकों को वृक्षारोपण के महत्व पर वार्ता प्रस्तुत की
 परिषद की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पदमा झा ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन लगभग 120 छात्राओं को विभिन्न जीवन कौशलों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण किया गया एवं नृत्य, ब्यूटीशियन, सिलाई,हारमोनियम, ब्यूटिशन कौशल आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
 परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्राओं, भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं एक बैनर पर सभी ने हस्ताक्षर कर पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति, नशा मुक्ति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया
 विभिन्न प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती जया मोदी, वीनस गर्ग, ममता शर्मा,विजय सिंहल, गरिमा गर्ग, जयंत मोदी, राजीव झा, मनोज भट्ट, दिनेश गर्ग, शिवांश मंगल, लोकेंद्र श्रोत्रीय ,रश्मि राव आदि ने सहयोग किया, उत्कर्ष शाखा धौलपुर के अध्यक्ष डॉ रामलखन गोयल, सचिव सचिन जैन, वित्त सचिव अजय बंसल भी मौजूद थे

पर्यावरण बचाएं, भविष्य सजायें:: पदमा झा धौलपुर:: भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार एवं अभिरुचि शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को बाड़ा हेदरशाह स्कूल में लगभग 90 छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध, पोस्टर एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, कक्षा 6 से 12 की छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बना कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया, इस अवसर प्रधानाचार्य नरेश जैन ने प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रा एवं नागरिकों को वृक्षारोपण के महत्व पर वार्ता प्रस्तुत की परिषद की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पदमा झा ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन लगभग 120 छात्राओं को विभिन्न जीवन कौशलों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण किया गया एवं नृत्य, ब्यूटीशियन, सिलाई,हारमोनियम, ब्यूटिशन कौशल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्राओं, भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं एक बैनर पर सभी ने हस्ताक्षर कर पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति, नशा मुक्ति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया विभिन्न प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती जया मोदी, वीनस गर्ग, ममता शर्मा,विजय सिंहल, गरिमा गर्ग, जयंत मोदी, राजीव झा, मनोज भट्ट, दिनेश गर्ग, शिवांश मंगल, लोकेंद्र श्रोत्रीय ,रश्मि राव आदि ने सहयोग किया, उत्कर्ष शाखा धौलपुर के अध्यक्ष डॉ रामलखन गोयल, सचिव सचिन जैन, वित्त सचिव अजय बंसल भी मौजूद थे

Dhaulpur, Dholpur | Jun 5, 2026