जरीडीह: करहरियाँ में सुवर्णवनिक कल्याण समिति ने जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत समाज के लोगो के साथ की बैठक
Jaridih, Bokaro | Mar 11, 2024 सुवर्णवनिक कल्याण समिति ने जन जागरूकता अभियान के तहत करहरिया में समाज के लोगो के साथ एक बैठक रखी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा दत्ता व संचालन रमेश चंद्र दे ने किया। इस दौरान समाज के लोगो ने उत्साह के साथ समिति से जुड़कर हर स्तर पर सहयोग करने की बात कही। वही बैठक में शामिल सभी सदस्यो ने लोकसभा चुनाव 2024 में शत् प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।