जरीडीह: खुटरी में सरहुल पूजा समिति ने सरहुल पूजा तैयारी को लेकर की बैठक
खुटरी में सरहुल पूजा समिति की बैठक तारालाल मांझी की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से आगामी 28 मार्च को खुटरी में सरहुल पूजा वृहद रूप से धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया। साथ ही सभी सदस्यो ने सरहुल पूजा में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की बात कही।