जरीडीह: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर जैनामोड़ फोरलेन सड़क में किया चक्का जाम
जैनामोड़ फोरलेन चौक मे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने प्रखंड अध्यक्ष मणिलाल मराण्डी के नेतृत्व मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड आंदोलनकारी के मान सम्मान, पेंशन, आरक्षण सहित कई मांगो को लेकर आर्थिक नाकाबंदी के तहत जैनामोड़ रामगढ़ रॉड व जैनामोड़ फुसरो रॉड मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर दिया।