ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी में महिला फांसी पर झूली, मौत, जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी में फांसी लगाकर एक महिला ने अपनी जान दे दी है। पुलिस के अनुसार 55 साल की महिला ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है ।घटना महिला के घर के सामने लगे पेड़ की है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मामले में शनिवार सुबह 8 बजे से जांच जारी है।