हुज़ूर: स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने पर भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मेयर के खिलाफ हुई नारेबाज़ी
Huzur, Bhopal | Jan 23, 2026 भोपाल के जिंसी स्थित आधुनिक स्लॉटर हाउस से गोमांस मिलने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के तीन दिन बाद अब युवा कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई। शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर मेयर मालती राय के बोर्ड पर गोमूत्र छिड़का और गोबर से शुद्धिकरण किया|