14 नवंबर को नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा मधुमेह की रोकथाम, निदान एवं नियंत्रण हेतु रैली निकाली गई तथा पोस्टरों के माध्यम से जनजागरूकता संदेश दिए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ मो. मोहसिन मंसूरी ने नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। शुक्रवार को 2 बजे बाल दिवस पर शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए गए।