दूनी: दूनी के घाड़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद प्रशासन को रुकना पड़ा
दूनी के घाड़ कस्बे के नगरफोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद बीच में ही रोकना पड़ा। दूनी तहसीलदार विनोद शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा था।