दारू: दिगवार पंचायत के चानो गांव में तालाब से दिन-दहाड़े मछली मारने पर विवाद, मामला पहुंचा थाना
दिगवार पंचायत के चानो गांव में तालाब से दिन-दहाड़े मछली मारने पर विवाद, मामला पहुंचा थाना। दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिगवार पंचायत के ग्राम चानो में एक निजी तालाब से दिन-दहाड़े मछली मार लेने और भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर भुक्तभोगी परमानंद सिंह ने दारू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।