बखरी: बखरी पुलिस ने छह लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
बखरी पुलिस ने छः लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर कांड संख्या 504/24 दर्ज करते हुए सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत गंगौर थाना क्षेत्र के देवधा निवासी पिंटू कुमार साव के रूप में किया गया है।