सुनेल: डोला के पास सड़क के किनारे खड़े लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 व्यक्ति हुए घायल
Sunel, Jhalawar | Feb 19, 2025 डोला के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में चार लोग घायल हो गए।पिड़ावा सुनेल रोड़ पर डोला गांव के पास कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े हुए थे।उसी दौरान सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार व्यक्ति घायल हो गए।जिन्हें ग्रामीणों ने पिड़ावा अस्पताल पहुंचाया।