रजौली: मामी को डॉक्टर से दिखाने पहुंचे युवक पर हुआ हमला, ईंट लगने से सिर फटा; दो लोग घायल
Rajauli, Nawada | May 28, 2026 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हुए विवाद में ईंट-पत्थर चलने से दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक प्रवीण कुमार का सिर फट गया, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।