बीकानेर: राजस्थान स्टेट रोडवेज़ एम्पलाइज़ यूनियन का सम्मेलन केंद्रीय बस स्टैंड पर हुआ आयोजित
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन सम्मेलन केंद्रीय बस स्टेंड पर आयोजित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कामरेड धर्मवीर चौधरी ने कहा कि देश में गत 10 वर्षों में जिस प्रकार का राजनीतिक माहौल तैयार किया गया वह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। इस दौर में देश में आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाया गया किसान मजदूर व आमजन का आर्थिक परेशानी है।