गंगधार: चौमहला में तेज बारिश से मकान हुआ धराशाई, एक बच्चे को आई चोंटे
चौमहला में लगातार हुई तेज बारिश आंधी तूफान के चलते कस्बे के शनि मंदिर के पास स्थित एक मकान की दीवार गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया मकान में रह रहे कालू सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश से मकान की दीवार गीली हो गई थी हवा के झोंके से दीवार गिरकर धराशाई हो गई जिसमें घर में रखा हजारों रुपए का सामान, राशन मलबे में दब गया, एक बच्चे को चोटे आई है।