गंगधार: करावन में आशा सहयोगिनियों की बैठक हुई आयोजित, बिना यूनिफार्म में देखकर जताई नाराजगी
करावन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा सहयोगिनियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ कविता रेवाड़ ने की। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर साजिद खान के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड वितरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। आशा सहयोगिनियों को कार्ड वितरण में तेजी लाने व 100% कार्ड वितरण करने की बात कही। बिना यूनिफार्म आने पर फटकार भी लगाई गई।