आज दिनांक 11.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सुनवाई के दौरान करगहर प्रखंड के पटवाडीह गांव निवासी सनपातो देवी ने कृषि भूमि पर खेती-बारी एवं जोत-कोड़ को लेकर उत्पन्न विवाद की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष करगहर को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं सासाराम अंचल के नहौना निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भूमि विवाद के समाधान के लिए आवेदन दिया, जिसे शीघ्र जांच एवं निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी सासाराम को भेजा गया। डिहरी के न्यू एरिया सब्जी मंडी निवासी दिपांकर तिवारी ने धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, रोहतास को निर्देशित किया।
दैनिक साक्षात्कार के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।
#IPRD
#PublicService
#Rohtas
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 11, 2026