राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में बुधवार शाम 4 बजे तक चले वार्षिकोत्सव,पुरा छात्र सम्मेलन और करियर मेले में मुख्य अतिथि निराकार पाण्डेय छात्र छात्राओं को तमाम उपयोगी जानकारी दी वहीं प्रधानाचार्य डॉ सुरेशलाल श्रीवास्तव ने अपनी संकल्पित योजना के तहत वर्ष 2024 व 2025 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा आस्था गुप्ता और छात्र हर्षित को पुरस्कृत किया।