बरेली: गांव के ही चौकीदार ने युवती का फोटो खींचकर बनाया अश्लील वीडियो, भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
भोजीपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ही गांव के एक चौकीदार ने उसका फोटो खींचकर अश्लील वीडियो बनाया है। वहीं युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया है कि उसी वीडियो को आरोपी ने उसके ससुराल में दिखा दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। वहीं तहरीर मिलने के बाद भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।