बरेली: किला थाना क्षेत्र के जखीरा में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
किला थाना क्षेत्र के जखीरा में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुसुम निवासी जखीरा थाना किला ने बहन से झगड़ा होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।