बरेली: बरेली कचहरी के पास दुकान की छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर 10000 रुपए की नगदी समेत सामान समेट ले गए
बरेली कचहरी के पास स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया कर 10000रुपए की नकदी समेत अन्य सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल आबादी वाले क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद दहशत का माहौल है।