बरेली: भाजपा ने आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप को दोबारा मैदान में उतर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना शुरू कर दी है। आंवला लोकसभा सीट के लिए सांसद धर्मेंद्र कश्यप को भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है टिकट फाइनल होने के बाद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है कार्यकर्ता धर्मेंद्र कश्यप को फोन कर लगातार बधाई दे रहे हैं।