बरेली: लापता ई रिक्शा चालक का शव अहलादपुर चौकी के पास मिला, हत्या की आशंका
28 फरवरी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव शनिवार सुबह अहलादपुर चौकी के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हाफिजगंज के रिठौरा निवासी हेतराम (45) पुत्र राम भरोसे 28 फरवरी को ई-रिक्शा से मछली व्यापारियों को लेकर डोहरा लालपुर बाजार गया था। शाम को उन्हें लेने के लिए गया था, लेकिन रास्ते से ही वह लापता हो गया था।