कोयले के ‘रैट होल’ पर CISF-CCL का बड़ा वार !
बेरमो के ढोरी क्षेत्र स्थित ताराबेड़ा बंद खदान में चल रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF और CCL ने संयुक्त कार्रवाई की।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने अवैध खनन के लिए बनाए गए 5 रैट होल (भूमिगत सुरंगों) को बंद करा दिया।
एमएमडीआर एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई में CISF, CCL प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रही।
अधिकारियों ने कहा कि कोयला क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।
#BokaroNews #BermoNews #JharkhandNews #CISF #CCL #CoalMining #IllegalMining #RatHoleMining #bokaro
Chas, Bokaro | Aug 4, 2026