जहानाबाद: जहानाबाद के 5 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना
29 अप्रैल को जहानाबाद से यूनिक सोतों कान कराटे एसोसिएशन की बिहार टीम रांची खेलगांव के लिए रवाना हुई। 1 से 3 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे। जहानाबाद के 5 खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहां कोच अन्नू शक्ति सिंह व राजेश दास रेफरी के साथ जज की भूमिका निभाएंगे।