शादी से इनकार... और घर में घुसकर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां! 🚨
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ जॉनी नाम के एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों, खुशी (20) और निधि (18) को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की खुशी से शादी तय हुई थी, जो 4 महीने पहले टूट गई थी। इसी का बदला लेने वह हथियार लेकर पहुंच गया। दोनों बहनें अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं और आरोपी फरार है।
#GhaziabadCrime #CrimeNews #DelhiNCR #BreakingNews #YouTubeShorts