कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना खोडा क्षेत्र के आदर्श नगर में पुलिस को लगभग 04.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती को जानी पुत्र प्रेमचन्द के द्वारा गोली मार दी गई है। युवती को बचाने के क्रम में युवती की बहन को भी गोली लगी है। पुलिस द्वारा तत्काल दोनों युवतियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ पर स्थित सामान्य बनी हुई है। प्रारम्भिक जाँच में यह तथ्य सामने आया है कि युवक और युवती पहले से परचित थे और एक वर्ष पूर्व इनका विवाह तय हुआ था। लेकिन किसी कारण से इनका विवाह टूट गया था और इसी क्रम में इस घटनाक्रम को देखा जा सकता है। प्रकरण में सभी पक्षों की गंभीरता से जाँच की जा रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित किया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विधिक जांच करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन
@Uppolice