डिंडौरी: शहपुरा में सामूहिक विवाह/निकाह योजना कार्यक्रम का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नृत्य और गायन से किया शुभारंभ
डिंडौरी जिले के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड शहपुरा में प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह/ निकाह योजना कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सामूहिक विवाह गीत और नृत्य किया । दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विवाह स्थल पर विवाह गीत और नृत्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।