मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलाईसूद रंगाबासा टोला में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान डोको गोप के रूप में हुई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डोको गोप का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।