डुमरांव: डुमरांव में होल्डिंग टैक्स पर घमासान, सामाजिक मंच ने पारदर्शिता की मांग की, विस्तारित क्षेत्रों में मनमानी वसूली का आरोप
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2026 डुमरांव नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर सामाजिक मंच की ओर से पुराना भोजपुर में रविवार की सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में नगर परिषद में कार्यरत होल्डिंग टैक्स वसूली एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए और टैक्स निर्धारण के मानक को सार्वजनिक करने की मांग की गई।