बलरामपुर: भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने दिए निर्देश
रविवार 1 बजे भाजपा कार्यालय अटल भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिलेभर से आए जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने भी संबोधित किया।