करनैलगंज: करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास 50 दुकानों पर रेल प्रशासन का बुलडोजर चला
करनैलगंज मे रेलवे की जमीन पर वर्षो के अवैध अतिक्रमण को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 50 दुकानों पर रेलवे का बुलडोजर गरज। देखते ही देखते वर्षो से रहे अवैध अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराया गया। मंगलवार 4 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुबीर चटर्जी ने बताया कि 50 दुकानो को बुलडोजर से गिराकर कब्जा मुक्त कराया गया है।