करनैलगंज: एक केस में गवाही देने पर विपक्षी ने मां, बेटी और बेटे को पीटा, परसपुर थाने में दर्ज हुआ केस
पूरे दौलत गांव की मीरा देवी ने गांव के ही इंद्रपाल सिंह के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है पूर्व में दर्ज हुए एक केस में गवाही देने से खफा आरोपी ने घर में घुसकर उसे, उसके बेटे दिवांश व पुत्री संगीता को पीट दिया और केस में सुलह न करने पर उसे और घर के सदस्यों को धमकाया भी। मंगलवार 3 बजे SO ने बताया पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।