ऊना: ऊना में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दी कार्रवाई की मांग
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान रीना कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।