भोरे: भोरे पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
भोरे थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पूर्व के मारपीट व जानलेवा हमले कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के खदरि पूरब टोला में गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। जिसमें इस कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।