भोरे: भोरे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 354 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 3 के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अब वैसे लोगो की कुंडली खंगालने में जुटी हुई जिनसे चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका हो। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपने स्तर से हर प्रकार का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने 354 लोगो पर निरोधात्मक कार्रवाई की है।