भोरे: भोरे चार मुहानी पर महाजाम से घंटों परेशान रहे राहगीर, सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे चार मुहानी पर बुधवार की दोपहर 12 बजे महा जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। चार पहिया दो पहिया वाहन जाम में फंसे दिखे। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां जाम की समस्या बनी रहती है। जिसका कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जाता है।