भोरे: बासदेवा गांव में पुलिस की कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को थी काफी समय से तलाश
भोरे थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव में गुरुवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमले कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की दोपहर दो बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार पुलिस की इस आरोपी की तलाश काफी समय से थी। इसके खिलाफ 14 मई 2018 का कांड दर्ज किया गया था। तबसे मामले में यह फरार चल रहा था।