भोरे: निजी स्कूल की बाउंड्री जमींदोज, स्कूल संचालक ने संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे स्थित एक निजी स्कूल की 200 मीटर बाउंड्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। इस मामले में संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पूरा मामला भोरे प्रखंड स्थित श्लोका इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल के बाउंड्री के बगल में कृषि फार्म में बन रहे बाउंड्री का निर्माण कर संवेदक द्वारा कराया जा रहा था।